YouTube पर धमाल मचा रहा है सलमान खान का नया गाना You Are Mine

353

सलमान खान का ‘यू आर माइन’ (You Are Mine Song) गाना रिलीज होते ही छा गया है। सलमान खान के भांजे अयान अग्निहोत्री ने भी इस वीडियो में काम किया है। इस गाने में सलमान खान बहुत चार्मिंग लुक में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और मैचिंग पेंट पहनी हुई है। वहीं अयान अग्निहोत्री भी व्हाइट शर्ट और मैचिंग पेंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सलमान खान के गाने पर अब तक 31 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वे गाने की शुरुआत में पेंटिंग बनाते दिख रहे हैं।

यू आर माइन’ को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। हैदर खान द्वारा निर्देशित इस गाने के बोल सलमान खान और संजीव चतुर्वेदी ने मिलकर लिखे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आने वाले हैं जो ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के गर्ल्स हॉस्टल में हिडन कैमरा मिला, लीक हुई 300 से ज्यादा न्यूड तस्वीरें, देखें VIDEO

देखें गाना