भाजपा देहात मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया

0
56

हनुमानगढ़। रविवार को निकट गांव थेड़ी गंगानी में भाजपा देहात मण्डल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, कार्यसमिति प्रभारी राधाकृष्ण पूनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भीमसिंह राघव, जसवीर सिंह मान, सरपंच प्रतिनिधि हरदीप सिंह रोड़ीकपूरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मडल अध्यक्ष महेन्द्र ंिसंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों ने भारत माता व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर की। सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 113 वां संस्करण को सुना। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने कहा कि आगामी माह में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत करवाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़कर सदस्यता ग्रहण करवाये।

उन्होने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व बेहद सराहनीय कार्य कर रहा है, जिस कारण केन्द्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है और अब इस चैन को अधिक से अधिक सदस्य जोडकर और अधिक मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर मण्डल प्रभारी राधाकृष्ण, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पूर्व उपाध्यक्ष भीम सिंह राघव, जिला मंत्री जसवीर मान, पूर्व सरपंच नौरग चावरिया, महामंत्री राजेश जिनागल, सहज पाल, उपाध्यक्ष जसपाल खोसा, हाकम सिंह, सुरेन्द्र सिंह चौहान, नरेश छिम्पा, सुनील टाक, रामचन्द्र गोदारा, इकबाल सिंह, मातुराम, पुरबाराम, रघुवीर ओड़, प्रवीण जिनागल, वकील सिंह,पवन स्वामी, धन सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।