जड़ से चेतन तक पहुचने के लिये संस्कृत भाषा बेहद जरूरी – एसपी विकास सांगवान

0
61
हनुमानगढ़। रविवार को वागीश संस्कृत विद्यापीठ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेशराज बंसल, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां, पार्षद अंजना गौरव जैन थे। कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि जड़ से चेतन तक पहुचने के लिये संस्कृत भाषा बेहद जरूरी है। संस्कृत भाषा हमारी प्राचीन भाषा है और सबसे सरल भाषा है। उन्होने कहा कि वर्तमान में युवा संस्कृत भाषा से दूर होते जा रहे है, परन्तु संस्कृत स्कूलों के माध्यम से युवा संस्कृत के लिए फिर से मुखर हो रहे है।
पूर्व पार्षद गौरव जैन ने कहा कि पिछले दो दशकों से वागीश संस्कृत विद्यापीठ अनेक ब्राह्मण व आचार्य को तैयार कर चुका है, जो देश के अलग अलग हिस्सों में बंटकर संस्कृत व संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे है। उन्होने कहा कि विद्यालय अपने स्तर पर हर संभव प्रयास तो कर रहा है, परन्तु बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेलों से जोड़ने के लिए खेल मैदान की महत्ती आवश्यकता है। नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां ने पार्षद अंजना गौरव जैन के अनुरोध पर विद्यालय को नगरपरिषद की भूमि का अंश खेल मैदान के लिए तैयार करवाकर देने की धोषणा करते हुए कहा कि हर शुभ कार्य की शुरूवात संस्कृत से होती है, महान ब्राह्मण, मुनियों ने भी संस्कृत वेदों से ही ज्ञान की प्राप्ति की है और संस्कृत के माध्यम से ही हम हमारी संस्कृति से जुड़े रह सकते है।
विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि जो देश, राज्य या जिला अपनी संस्कृति से दूर हुआ है, उसका कभी विकास नही हुआ। हमारा सौभाग्य है कि यहां संस्कृत विद्यालय है, उन्होने कहा कि हमारे द्वारा संस्कृत महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर खोलने के प्रयास जारी है। उन्होने कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए व विद्वान ब्राह्मण तैयार करने व उनकी शिक्षा दीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर संस्कृत महाविद्यालय खोलने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा। विद्यालय प्रबंधक समिति सदस्य प्रीतम सिंह खोसा ने कहा कि पार्षद अंजना गौरव जैन ने वर्तमान में अपने पिछले कार्यकाल से भी अधिक कार्य करवाये है। पार्षद अंजना गौरव जैन के नेतृत्व में वार्ड का सर्वागीण विकास तो हुआ है और अब विद्यालय को खेल मैदान के लिए जगह उपलब्ध होने से विद्यालय व विद्यार्थियों का भी विकास होगा। वार्डवासी तेजा सिंह ने कहा कि सभापति सुमित रणवां व विधायक गणेशराज बंसल के निर्देशन व पार्षद अंजना गौरव जैन के नेतृत्व में वार्ड का सर्वागीण विकास हुआ है और वार्ड में कोई भी कार्य शेष नही रहा है।
उन्होने कहा कि विधायक गणेशराज बंसल ने जिस पर सभापति रहते हुए शहर का विकास करवाया था उसी की तर्ज पर विधायक गणेशराज बंसल के नेतृत्व में हनुमानगढ़ विधानसभा विकास में नये आयाम स्थापित करेगा। कार्यक्रम के अंत में वागीश संस्कृत विद्यापीठ के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। खेमराज शर्मा, मूलचंद, हेमन्त दास, गणेशराम शर्मा, डॉ. संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मनीष शर्मा, करणी सिंह खोसा ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह व गमला देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के पश्चात विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य मार्ग पर पौधारोपण के कार्य की शुरूवात की गई। विद्यपीठ समिति ने बताया कि मुख्य मार्ग पर हरियाली करने के उद्देश्य से पार्षद अंजना गौरव जैन के सहयोग से 31 पौधे मय लगाये जायेगे। पूर्व पार्षद गौरव जैन ने पर्यावरण के संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस मौके पर प्रीतम सिंह खोसा, तेजा सिंह, जसवंत राय मिड्ढ़ा, दिनेश मिश्रा, पुरूषोत्तम, उमेश गोयल, कश्मीरी लाल चुघ, विजेन्द्र गोयल, करणी सिंह खोसा, राजेन्द्र कुमार वर्मा, नरेश पारीक, गुरमेल सिंह व अन्य सदस्य मौजूद थे।मंच का संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।