भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर

0
63

हनुमानगढ़। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जंक्शन भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, उपाध्यक्ष भागीरथ सुथार, जसवीर मान, महेश शर्मा, विनोद जोशी, विक्रम सिंह कंबोज, पार्षद बलराज सिंह दानेवालिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, विकास शर्मा, महेंद्र सिंह राठौड़, राम कक्कड़, गजेंद्र सिंह राठौड़, हेतराम वर्मा, विजय सिंह राठौड़, आनंद सिंह राठौड़, शुभेंद्र सिंह, जितेंद्र तेजवानी, विशंभर प्रजापत, नारायण नायक,श्योपत स्वामी, राजपाल सोनी, संदीप विर्क सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक ने अटल जी को याद करते हुए नमन किया। उन्होने कहा कि राजनीति को लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित करने वाले श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के राजर्षि और अजातशत्रु थे। राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रदीप्त उनका संपूर्ण जीवन सभी जन-प्रतिनिधियों के लिए एक मार्गदर्शिका है. श्रद्धेय अटल जी की स्मृतियां हम सभी के हृदय में सदैव जीवंत रहेंगी। मण्डल अध्यक्ष प्रकाश तवंर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत है। एक कुशल संगठनकर्ता के रुप में विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित अटलजी का जीवन राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।