70th National Film Awards: कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर बने, देखें पूरी लिस्ट

कांतारा ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं।

0
169

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (70th National Film Awards) की घोषणा हो गई है। इस साल मनोज बाजपेयी और शर्मीला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। कांतारा ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

इससे पहले, पिछले साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड फिल्म पुष्पा के लिए अल्लु अर्जुन को मिला था। यह सम्मान पाने वाले अल्लू पहले तेलुगु एक्टर थे। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़ें: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को क्यों है हत्या का डर?

देखें पूरी लिस्ट

बेस्ट एक्टर ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
बेस्ट एक्ट्रेस नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम), मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)
बेस्ट फिल्म कांतारा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस नीना गुप्ता (ऊंचाई)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म)
बेस्ट फीचर फिल्म अट्टम
बेस्ट डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट हिंदी फिल्म गुलमोहर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी मोनो नो अवेयर
बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड विशाल शेखर
बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी KGF 2
बेस्ट तमिल फिल्म पोंनियन सेल्वन 1
बेस्ट मराठी फिल्म वाल्वी
बेस्ट स्क्रीनप्ले आनंद एकार्शी
बेस्ट तेलुगु फिल्म कार्तिकेय 2
बेस्ट कन्नड़ फिल्म KGF 2
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट लिरिक्स नौशाद सदर खान (फौजा)
बेस्ट स्क्रिप्ट मोनो नो अवेयर
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर बॉम्बे जयश्री (साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट ब्रह्मास्त्र
बेस्ट साउंड डिजाइन पोंनियन सेल्वन 1
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।