तीज के मौके पर महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

0
47

हनुमानगढ़। जंक्शन की रॉयल ड्रीम लेंड कॉलोनी में सावन की तीज के मौके पर महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर इस पर्व को धूमधाम से मनाया। पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर आई महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सजाया और समाज में एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रंग-बिरंगे लहंगे, साड़ियां और गहनों से सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। महोत्सव में लोकगीत, नृत्य, और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य किया, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

इसके अलावा, मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता और गीत-संगीत के कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने समाज की एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और इस पर्व का आनंद उठाया। आयोजन समिति सदस्य कृष्णा गर्ग ने कहा कि तीज महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने का एक सुंदर अवसर प्रदान किया। इस मौके पर कृष्णा गर्ग, अंग्रेज कौर, गीता सुथार, गुलाब देवी, पुष्पा, संतोष बेदी, सोनू, सीमा शर्मा, हर्षिता, सुनीता कलारिया व अन्य महिलाएं मौजूद थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।