शहीद आजाद उधम सिंह की जयंती पर पौधारोपण किया गया

0
59

हनुमानगढ़। जंक्शन के राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में माता अंग्रेज कौर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शहीद आजाद उधम सिंह की जयंती पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति प्रतिनिधि धनुज रणवा, प्रिंसिपल गुरमीत सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संस्थापक मलकीत सिंह मान ने की। कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण में 51 पौधे लगाए गए व साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गये। पौधारोपण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिये प्रेरित किया। अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में बढ़ रही गर्मी पर्यावरण के संतुलन के साथ की गई छेड़छाड़ का परिणाम है। वर्तमान में अगर प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेगा तो जरूर ही पर्यावरण का संतुलन बनेगा और पर्यावरण का संरक्षण होगा। संस्था सचिव करणजोत सिंह मान ने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ाने व पर्यावरणीय जीवन के आदर्शों को अपनाने के लिए संस्था द्वारा पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था ने पूरे जिले में 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जल्द ही संस्था उसे पूर्ण करेगी व साथ ही उनकी सार सम्भाल की भी समुचित व्यवस्था करेगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।