श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति ने देवभूमि में जनसहयोग से करवाया निर्माण

0
57

हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति की ओर से जंक्शन के गांधीनगर स्थित देवभूमि में सत्संग हॉल, लंगर हॉल व संत निवास का निर्माण करवाया गया है। वर्तमान में यह कार्य पूर्ण हो चुका है। इसका विधिवत लोकार्पण एक अगस्त आज बुधवार को विधायक गणेश राज बंसल के हाथों होगा। श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने बताया कि पिछले पांच सालों से देवभूमि में निर्माण कार्य चल रहा था। तीन साल पहले मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया था। अब सत्संग हॉल, लंगर हॉल व संत निवास का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

निर्माण कार्य में जंक्शन व टाउन शहर के दानदाताओं का सहयोग भी मिला। संस्था को भी आगे बढ़ाने में शहरवासियों का सहयोग रहा। इसके लिए वे शहरवासियों का धन्यवाद करते हैं। नारंग ने बताया कि दो अगस्त को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक भण्डारा लगाया जाएगा। पूजा अर्चना होगी। रात्रि को जागरण होगा। इससे एक दिन पहले एक अगस्त को विधायक गणेश राज बंसल, नगर परिषद सभापति सुमित रणवां, श्री गुरु गोबिंद सिंह चौरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा, डॉ. बीबी धींगड़ा, महावीर रणवां, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक के हाथों नवनिर्मित सत्संग हॉल, लंगर हॉल व संत निवास का लोकार्पण होगा। उसी दिन सुबह 11 बजे निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले दानदाताओं का समिति की ओर से सम्मान किया जाएगा।

नारंग ने बताया कि सत्संग हॉल पूर्णतया वातानुकूलित है। सत्संग हॉल में 450 से 500 लोगों के बैठने की सुविधा है। लोकार्पण के बाद से सत्संग हॉल लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। धार्मिक आयोजन करवाए जा सकेंगे। लंगर हॉल का स्ट्रक्चर नगर परिषद की ओर से बनाया गया था। उसके बाद समिति की ओर से सभी कार्य जनसहयोग से करवाए गए। उन्होंने बताया कि भविष्य में समिति की ओर से लंगर हॉल के ऊपरी मंजिल पर गुरुकुल खोलने का विचार है। उसका भी कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। गुरुकुल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को सनातन व संस्कृत की शिक्षा दी जाएगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।