मानव उत्थान सेवा समिति ने कुमारी तन्वी के जन्मदिन पर लगाये 30 पौधे मय ट्रीगार्ड

0
58

हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा मंगलवार को जंक्शन सिविल लाईन में कुमारी तन्वी सपुत्री विजय कुमार मीणा पुलिस निरीक्षक के जन्मदिन में 30 पौधे मय ट्रीगार्ड लगाये गये। पौधारोपण की शुरूवात अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदी लाल मीणा द्वारा शहतूत का पौधा लगाकर किया गया। समिति अध्यक्ष लादुसिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को शहतूत, लेसुआ व नीम प्रजाति के 30 पौधे मय ट्रीगार्ड लगाये गये है। उन्होने बताया कि पुलिस निरीक्षक विजय कुमार मीणा की पुत्री तन्वी मीणा के जन्मदिन पर प्रथम बार मानव उत्थान सेवा समिति ने जंक्शन में पौधारोपण की शुरूवात की गई और आज इतने साल बीत जाने के बाद भी निरन्तर विजय कुमार मीणा का प्रतिवर्ष सुपुत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण में सहयोग किया जाता है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा ने मानव उत्थान सेवा समिति व विजय कुमार मीणा द्वारा पर्यावरण संरक्षण में निभाई जा रही अहम भूमिका की सरहाना करते हुए कहा कि वर्तमान में पेड़ों से ही जीवन संभव है। जिस तरह गर्मी का अलाम बढ़ रहा है उसके चलते अगर हर व्यक्ति ने पौधारोपण के प्रति अपनी जिम्मेदारी नही समझी तो उसके परिणाम घातक होगे। मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादु सिंह भाटी व इनकी पूरी टीम जिस तरह से पौधारोपण करने में जुटी है और आमजन को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करती है, वह अनुकरणीय है। इस मौके पर लोकराज शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सैनी, संजीव बैरवाल, राजेन्द्र पचार, पदमेश सिहाग, राजाराम बिश्नोई, रमेश शाक्य, विपिन शर्मा, अनिल जांदू, अरूण दुबे, लादु सिंह भाटी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।