राष्ट्र हित में कार्य करने का लिया संकल्प – गोलोक बिहारी राय

0
72

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर चेप्टर का शुभारंभ कार्यक्रम 27 जुलाई 2024, शनिवार को श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी पूर्व मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, भाजपा नेता अमित सहु, समाज सेवी देवेन्द्र अग्रवाल ने शिरकत की ।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय गोलोक बिहारी राय थे। कार्यक्रम में पधारे माननीय अतिथियों का सेवानिवृत पुलिस  महानिरीक्षक गिरीश चावला और एसकेडी युनिवर्सिटी के अध्यक्ष बाबुलाल जुनेजा, मेनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जुनेजा द्वारा  माल्यार्पण कर व बुके देकर सम्मान किया गया।

अतिथियों के संबोधन से पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले की नवगठित कार्य कारिणी की घोषणा की गयी जिसमे गिरीश चावला सरंक्षक, राजेश मुंजाल अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल उपाध्यक्ष, रविन्द्र मोदी उपाध्यक्ष, विपुल अरोड़ा महासचिव, धरमपाल कामरा सहसचिव, लाजपत खुराना को कोषाध्यक्ष के पद  की जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोलोक बिहारी राय ने अपने संबोधन में कहा कि जो सीमा से लगा हुआ क्षेत्र है वह हमसे ज्यादा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कटीबद्ध होगा जिसके केलेंडर में राष्ट्रीय सुरक्षा की चेतना भरी हुई है वहां मैं राष्ट्रीय सुरक्षा की बात कर रहा हूँ। देश में अनेकानेक सगंठन है। जो राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता व इस पर समय-समय पर चिंतन करते है। इतना सशक्त समाज होने पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की  आवश्यकता है।

देष में राष्ट्र की सुरक्षा आम आदमी की नहीं बल्कि केवल पुलिस व सेना की जिम्मेवारी है। इस धारणा को हमें बदलने की आवश्यकता है,ऐसी धारणा के चलते ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश के  नागरिक होते हुए भी हम लुटेरों के गुलाम बन गए। आम नागरिकों में सचेतना की जाग्रती करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच अनेक तरीकों व आयाम के माध्यम से राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति निति निर्धारण कर जाग्रती लाने का प्रयास कर रहा है। हम अनुभवी व्यक्तियों को साथ लेकर आम जन को राष्ट्र के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। भारत का न होना विश्व की मान्यता का मरना क्योकि भारत की सस्कृति है जो वही विश्व की संस्कृति है। विष्व का कल्याण हो यह तभी संभव है जब भारत की सुरक्षा होगी। हम भुखमरी की अवस्था में नहीं है। कोई विपदा आ जाये तो भी हम लाखों लोगों को भोजन व हर संभव सहायता पहुँचा सकते है। क्योंकि भारत का डंका व प्रभुत्व दुसरे देशो में बज चुका है। भारत देश का प्रभाव यह है कि युक्रेन में वार (युद्ध) के चलते भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल भारत के लिए रवाना किया गया।

भारत ने हर में क्षेत्र कीर्तिमान स्थापित किए है। भारत पूरे सामर्थय के साथ खड़ा है। दुनिया हमारा परिवार है यह सोचने वाला भारतीय ही होगा। सब सुखी हो सब निरोगी हो यह कल्पना करने वाला भी भारतीय ही होगा। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच जीवन मुल्यों व राष्ट्र की सुरक्षा में आम जन की महती भूमिका हो,इसके लिए प्रयास कर रहा है। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी – ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुझे अमृतमयी वचन सुनने को मिले इसके लिए मैं आयोजकों का आभार व्यक्त करता हूँ। हम क्या थे क्या है और हमें क्या होना है इस पर विचार करने की आवशयकता है। हमें पता है कि हमारा राष्ट्र कैसा है, यहा पर  दूध की नदियां बहती थी विष्व गुरू का दर्जा प्राप्त था। परन्तु  विदेशी ताकतों के कारण हमारा सम्मान कमजोर हो गया था। हमें सीमा पर  खतरा कम हैं हमें आतरिंक खतरा ज्यादा है। हमारी युवा पीढी को  नशे में धकेला जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।