छात्राओं को स्टेशनरी वितरण

0
53

शाहपुरा शाहपुरा स्वर्गीय श्रीमती उमा व्यास सेवानिवृत प्रधानाचार्या वीर माता माणिक कंवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा की चतुर्थ पुण्य तिथि पर व्यास परिवार द्वारा स्थानीय विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा 6 तक 50 छात्राओं को स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। श्रीमती उमा व्यास ने जीवन पर्यन्त खादी धारण की। शाहपुरा का पहला प्राईवेट विद्यालय भारती सदन का 17 वर्षों तक संचालन किया। बाद में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा के प्रधानाचार्या के पद रहते हुए इसी विद्यालय से सेवानिवृत हुई।बचपन में अपनी माता रमा देवी ओझा (स्वतंत्रता सैनानी) के साथ अजमेर जेल में भी रही तथा 1942 में महात्मा गांधी के अजमेर प्रवास के दौरान उनके गोद में खेली। वर्धा आश्रम व कस्तूर बा गांधी विद्यालय इन्दौर में शिक्षा ग्रहण की। स्टेशनरी वितरण समारोह में अखिल व्यास,रश्मि व्यास, प्रधानाचार्य रीता धोबी,उप प्रधानाचार्या ममता राजावत, तब्बसुम खान शकुन्तला छीपा, किरण सोदा,सुन्दर कोली,सुरेन्द्र बारहठ तथा समस्त स्टाफ व छात्राऐं उपस्थित रही।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।