BREAKING: यूपी में ट्रेन हादसा, 5 की मौत 20 से अधिक घायल, देखें हेल्पलाइन नम्बर

हादसा इतना भीषण है कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से 100 मीटर दूर तक गिरे हैं। एसी कोच के डिब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्री बाहर आए।

0
180

यूपी के गोंडा में ट्रेन हादसा हो गया। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Dibrugarh Express Train Accident) की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। इनमें 3 पलटी खा गई। हादसे में अब तक 5 यात्रियों की मौत की खबर है। 20-25 यात्री घायल हैं। 2 यात्रियों के पैर कटे हैं। ज्यादातर हताहत यात्री एसी कोच के बताए जा रहे हैं।

हादसा इतना भीषण है कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से 100 मीटर दूर तक गिरे हैं। एसी कोच के डिब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्री बाहर आए। हादसे के विचलित करने वाले फुटेज सामने आए हैं। इसमें दो यात्रियों के पैर कटे हुए नजर आ रहे हैं। जहां हादसा हुआ वहां से चारपाई से उठाकर घायल यात्रियों को ले जाया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) चंडीगढ़ से आ रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है। अयोध्या से इसकी दूसरी 30 किमी, जबकि लखनऊ से 130 किमी. है।

ये भी पढ़ें: खाने में बाल निकल आए तो उसे खाना ठीक है या नहीं, जानें शास्त्रों में क्या दिए हैं सकेंत?

गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर झिलाही स्टेशन के पास ट्रेन पलट गई। ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा-गोंडा से 20 किमी दूर करीब ढाई बजे हादसा हुआ है। यहां से मनकापुर स्टेशन 5 किमी दूर है।


हेल्पलाइन नंबर-

गोंडा- 8957400965

डिब्रूगढ़- 9957555960

त‍िनसुक‍िया- 9957555959

लखनऊ- 8957409292

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां लिंक पर क्लिक करें…

हादसे के बाद लखनऊ गोरखपुर रेल मार्ग बंद कर दिया गया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट करने की सूचना है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना की जानकारी ली है। वो स्थिति पर नजर रख रहे हैं। असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।