काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर व शिव कल्याण भूमि प्रागंण में किया जायेगा पौधारोपण

0
60

हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत 12 जुलाई को जंक्शन देवभूमि स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मन्दिर व शिव कल्याण भूमि प्रागंण में पौधारोपण किया जायेगा। उक्त विषय के संबंध में श्रीनीलकंठ महादेव सेवा समिति अध्यक्ष अश्विनी नारंग व भीष्म कौशिक ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित किया। समिति अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने बताया कि समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान की शुरूवात 12 जुलाई शाम 05 बजे होगी, जिसके मुख्य अतिथि जिला कलक्टर कानाराम होगे। व साथ ही अन्य अधिकारी व कर्मचारी और शहरवासी उक्त कार्यक्रम में शिरकत करेगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।