हरित राजस्थान की संकल्पना: मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुवात

0
120

हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान की शुरुवात ग्राम पंचायत जोड़किया से विधायक गणेशराज बंसल, सरपंच गोल्डी राजावत, डायरेक्टर गुरप्रीत गिल, पंचायत समिति बीड़ीओ राजीव यादव, नहर अध्यक्ष गुरलाल सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण कर की। विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए हरियाली व पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हरित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए ‘एक व्यक्ति एक पेड़’ अभियान के तहत छायादार व फलदार पौधे लगाए जा रहे है। उक्त अभियान के तहत आज पौधरोपण किया गया है।

उन्होंने कहा कि पेड़ धरती माता का श्रृंगार एवं प्रकृति में जीवन का आधार है सभी लोग पेड़ों के कारण ही जीवित हैं। सरपंच गोल्डी राजावत ने बताया कि आज गाव की शमशान भूमि में 800 से अधिक पौधे लगाए गए है और इनकी देख रेख की जिम्मेदारी पंचायत व गाव का प्रत्येक नागरिक अपनी संपत्ति समझकर करेगा। उन्होंने वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ग्राम पंचायत जोड़किया में वन क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिसमे हजारो पौधे लगाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के तहत पीपल, बरगद, नीम के अधिकाधिक पौधे लगाए जाएं। ये हमें अधिक मात्रा में प्राण वायु प्रदान करने के साथ ही तापमान को कम करने में सहायक होंगे। इस मौके पर एडिओ अशोक शर्मा, वीडिओ रविंदर सिंह, गुरतेज सिंह, मुमताज खान, सतपाल मेहरड़ा, संदीप चालिया, धर्मपाल गोदारा, सोहन सिंह नरुका, शीशपाल बिरड़ा, धन सिंह, दल सिंह गिल, गोविंद सिंह राजावत, मंगल सिंह बराड़, किशोर, बाबू बराड़, भरत सिंह, हरमन ढिल्लो, प्रदीप गोदारा, साहबराम गोदारा, गुरसन्त सिंह, गगन जाखड़, रामेश्वर मेहरड़ा, ओम सुड्डा, पृथ्वी सुथार, भजन लाल, दुलीचंद, राजेन्द्र सायच, संजू गोदारा, करनी सिंह, कृष्ण कालवा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।