मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पौधरोपण किया

0
219
हनुमानगढ़। मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत आयोजित पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को जंकशन सारस्वत भवन के नजदीक पौधरोपण किया। कार्यक्रम की शुरुवात सभापति सुमित रणवा ने जामुन का पौधा लगाकर शुरुवात की। सभापति सुमित रणवा ने मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा पिछले लंबे समाज पौधरोपण के क्षेत्र में किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।  हम सभी का फर्ज बनता है कि मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादू सिंह भाटी एवं उनकी पूरी टीम से प्रेरणा लेकर पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। अध्यक्ष लाधु सिंह भाटी ने बताया कि आज 21 पौधे मय ट्री गार्ड लगाये गए है, जिसमे जामुन खेजड़ी पिलकन अमलतास सहित अन्य प्रजाति के पौधे लगायें गए है। इस मौके पर लोकराज शर्मा राजाराम बिश्नोई ओम प्रकाश पूनिया राजेंद्र कुमार पचार रमेश कुमार शाक्य विपिन कुमार शर्मा राजेंद्र सिंह सैंगर  संजय कुमार कस्वा संदीप कुमार मुंड ललित कुमार गर्ग अरूण सिंह आदित्य पचार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।