खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा का परिवार उनकी और जहीर इकबाल की शादी से खुश नहीं था।

यही वजह रही कि सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा उनकी शादी में शामिल नहीं हुए थे। अब लव सिन्हा ने इसे कन्फर्म करते हुए हिंट दिया है

सोनाक्षी के ससुर इकबाल रत्नासी से नहीं बनती है। उन्होंने लिखा है कि वो कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ेंगे, चाहे जो हो जाए।

लव सिन्हा ने लिखा है, मेरी शादी अटेंड न करने की वजह बेहद साफ है, मैं कुछ लोगों से कभी नहीं जुड़ सकता, चाहे जो हो जाए। मैं खुश हूं कि किसी मीडिया के व्यक्ति ने पीआर टीम की बेवजह की क्रिएटिव स्टोरी पर भरोसा करने की जगह इस पर रिसर्च की है।

लव सिन्हा की ये पोस्ट इशारा करती है कि उन्हें सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल के पिता इकबाल रत्नासी के काम से आपत्ति है।

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की है। खबरें थीं कि नाराजगी के चलते लव और कुश ने शादी अटेंड नहीं की है।

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि सोनाक्षी ने शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया है, हालांकि उनके ससुर ने इन खबरों को अफवाह बताया था।