छठे गुरु हरगोबिद साहिब का प्रकाश पर्व पर लगाई खालसा आर्मी ग्रुप ने लगाई छबील

0
79

हनुमानगढ़। मीरी-पीरी के मालिक छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिद साहिब जी व संत कबीर जी महाराज के प्रकाश पर्व व गुरू अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी पर्व को समर्पित धन धन भाई रूप चंद जी खालसा आर्मी ग्रुप द्वारा शनिवार को जंक्शन अम्बेडकर चौक पर ठण्डे मीठे जल की छबील लगाई गई। छबील की शुरूवात नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां सहित समस्त श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की अरदास की। छबील प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें हजारों लोगों ने ठण्डा मीठा जल पीकर अपने प्यास बुझाई। कार्यक्रम में शहर के समस्त गुरूद्वारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गुणी ज्ञानियों ने संगत को छठे गुरु जी के जीवन इतिहास के बारे जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि छठे गुरु जी ने ग्वालियर के किले से रिहाई के समय 52 राजाओं को भी अपने साथ रिहा करवाया था। इस कारण गुरु साहिब को बंदी छोड़ दाता कहा जाता है। इस मौके पर सरदार बूटा सिंह, सरदार निर्मल सिंह, जसवीर सिंह, रणजीत सिंह फौजी, सुखमन्द्र सिंह, बिकर सिंह, गुरजीत सिंह भुल्लर, जसमीत भुल्लर, बलदेव सिंह, डॉ. रिछपाल सिंह, निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह गंगानगर, गहिर सिंह, कमलजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह बराड़, राहुल सिंह राठौड़, तलविन्द्र सिंह मान, दीपक प्लाईवुड़, अमर सिंह सोनी, सिकन्दर सिंह, सम्मी, अमृतपाल सिंह, सौरभ शर्मा, जसवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह छिन्दा, युधिष्ठर गक्खड़, बुटा सिंह, बिटू सोनी, हरदीप सिंह व अन्य सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।