श्री अरूट जी महाराज कि जयंती पर  कार्यक्रम आयोजित किये गये

181

हनुमानगढ़। श्रीअरोड़वंश सभा हनुमानगढ़ जंक्शन व श्रीअरूट जी महाराज चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गुरूवार को श्री अरूट जी महाराज कि जयंती पर  कार्यक्रम  आयोजित किये गये। सर्वप्रथम प्रातः 7 बजे श्रीअरोड़वंश धर्मशाला हनुमानगढ़ जंक्शन में श्रीअरोड़वंश सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र मदान (खैराती), श्री अरूट जी महाराज चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नारंग,  पूर्व अध्यक्ष बीके चावला सहित अन्य सदस्यों द्वारा श्री अरूट जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, जिसके पश्चात धर्मशाला के बाहर ठण्डे मीठे जल की छबील लगाई गई। इसके पश्चात सुबह 10 बजे से 11 बजे तक श्रीअरोड़वंश सभा व श्री अरूट जी महाराज चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अमृतवाणी के पाठ का आयोजन हुआ व 11 बजे विधायक गणेशराज बंसल, सभापति सुमित रणवां, श्री अरूट जी महाराज चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नारंग, श्रीअरोड़वंश सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र मदान (खैराती), संरक्षक जगदीश चिलाना, पूर्व अध्यक्ष बीके चावला, निर्माण समिति अध्यक्ष राजेन्द्र मंजाल, विकास जुनेजा,पवन ठठई, युवा अध्यक्ष अनिल गक्खड़ सहित समस्त समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा वृद्धाश्रम का लोकार्पण किया।

अतिथियों ने महाराजा श्री अरूट जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती बनाई व श्री अरूट जी महाराज के जयकारो से हाल गूंजायेमान हो गया। श्रीअरोड़वंश सभा के सचिव मोहन मुंजाल व निर्माण समिति अध्यक्ष राजेन्द्र मुंजाल ने बताया कि उक्त वृद्धाश्रम 1.25 करोड़ रूपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है व साथ ही श्रीअरोड़वंश सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र मदान (खैराती) के सहयोग से 1.25 करोड़ की लागत से आधुनिक हॉल निर्माणाधीन है जो आगामी अरूट जी महाराज की जयंती तक बनकर समाज को सुपुर्द किया जायेगा। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी एडवोकेट अशोक नागपाल रावतसर ने उक्त वृद्धाश्रम में 3 आधुनिक ऐयर कण्डीशनर, 1 आरओ सिस्टम व 1 एलईडी एवं समाजसेवी उषा छाबड़ा ने अपने पति मदन छाबड़ा की याद में 1 वाटर कूलर, जितेन्द्र गर्ग ने 1 आधुनिक एयर कण्डीशनर व 1 फ्रीज  दिया। इसी के साथ विधायक गणेशराज बंसल ने उक्त वृद्धाश्रम में विद्युत बचत के उद्देश्य ये सोलर प्लांट लगवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अरोड़वंश समाज के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि अरोडवंशी भगवान श्रीराम के वंशज हैं। भगवान श्रीराम के पुत्र लव की वंशावली में अरुट महाराज का प्रादुर्भाव था।

अरुट महाराज का किला सिंधु नदी के तट पर अरोड कोट के नाम से है। अरोडवंशी क्षत्रिय अरुट महाराज के अनुयाई होने के कारण अरोड़ा कहलाए। अरोड़ा समाज में ऊंच-नीच का कोई भेदभाव नहीं है। अरोड़वंश में 811 जातियां वह 361 उपजातियां हैं, जो कि देश व विदेश के विभिन्न प्रान्तों में निवास कर रही हैं। तथा अपने-अपने राज्यों की उन्नति में भी योगदान दे रही है। इस मौके पर श्रीअरूट जी महाराज चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नारंग, उपाध्यक्ष शगन वाट्स, सचिव विजय खुगर, कोषाध्यक्ष महेश जसूजा, श्रीअरोड़वंश सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र मदान खैराती, उपाध्यक्ष विकास जुनेजा, सचिव मोहन मुंजाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मदान राजू, निर्माण समिति अध्यक्ष राजेन्द्र मुंजाल, उपाध्यक्ष पवन ठठई, सरदारी लाल मिड्ढ़ा, रमेश रहेजा, अमानत राय दीवान, गिरधारीलाल कालड़ा, जगनलाल भूतना, कृष्ण कुमार सेतिया, रविन्द्र अरोड़ा, पवन धमीजा, अनिल धीगड़ा, चरणजीत धीगड़ा, मोहन झाम्ब, प्यारेलाल काठपाल, पार्षद सुरेश धमीजा, पूर्व पार्षद राजेश मदान, अशोक मक्कड़, सौरभ अरोड़ा, रोशन आहुजा, जगदीश मिड्ढा , रविन्द्र गुम्बर ,मनोज धूड़िया व अन्य समाज के गणमान्य नगारीक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।