राहुल की न्याय-यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ी, जानिए पार्टी ने किस पर साधा निशाना?

0
302

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले रविवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। शनिवार को जब मिलिंद के पार्टी छोड़ने की खबर मीडिया में आई तो उन्होंने कहा था कि वे ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं।

मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस्तीफे की टाइमिंग पीएम मोदी ने तय किया है। उनके पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के बड़े नेता थे। उनकी दोस्ती सभी पार्टियों से थी। लेकिन वे कांग्रेस के अटल और दृढ़ नेता थे।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘डंडा बयान’ पर PM मोदी ने ‘ट्यूबलाइट’ बोलकर ली चुटकी, देखें वीडियो

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया- देवड़ा ने शुक्रवार को मुझसे फोन पर बात की थी और अनुरोध किया था कि वह दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के दावे पर राहुल गांधी से बात करना चाहते हैं। मिलिंद देवड़ा और उनके पिता मुरली देवड़ा दोनों मुंबई दक्षिण से सांसद रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: अरबों एटम बम को दृष्टि मात्र से नष्ट करने की क्षमता, टकराने की कोशिश न करें: शंकराचार्य

मिलिंद देवड़ा ने मुझे शुक्रवार सुबह 8:52 बजे मैसेज किया और फिर दोपहर 2:47 बजे मैंने जवाब दिया- क्या आप स्विच करने की योजना बना रहे हैं? 2:48 बजे उनका मैसेज आया- क्या आपसे बात करना संभव नहीं है? मैंने कहा कि मैं आपको फोन करूंगा और 3:40 पर मैंने उनसे बात की।

रमेश ने आरोप लगाया कि जाहिर तौर पर यह सब एक दिखावा था और उन्होंने जाने का मन बना लिया था। उनके जाने की घोषणा का समय स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित किया गया था।

ये भी पढ़ें: Fact Check: रामदेव के ‘OBC वाले ऐसी-तैसी कराएं…’ वीडियो का पूरा सच जानिए?

आपको बता दें, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी 14 जनवरी से मणिपुर के थौबल से शुरू होना है। राहुल कांग्रेस नेताओं के साथ इंफाल के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में घने कोहरे के चलते उनकी फ्लाइट में देरी हुई। कांग्रेस नेताओं ने नारे लगाया- न्याय का हक, मिलने तक। 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।