वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू किया

0
157
हनुमानगढ़। सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध को मध्येनजर रखते हुए सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रविवार को यातायात पुलिस व क्लॉथ मर्चेन्टस एसोसिएशन ने शहर के प्रमुख चौक पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू किया। जिला पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व यातायात थानाधिकारी संतोष ने किया। क्लॉथ मर्चेन्टस एसोसिएशन के सदस्यों ने बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली पर रिफलेटर लगाए। क्लॉथ मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मदान राजू ने बताया कि जैस-जैसे सर्र्दी बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे धुंध व कोहरा भी अपना रंग दिखाता है, जिसके चलते सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती है।उन्होंने बताया कि ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही यातायात पुलिस के सहयोग से रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान शुरू किया गया है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उदेश्य है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जाए और विशेषकर ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों को प्रेरित भी किया जाए। यातायात थानाधिकारी संतोष ने बताया कि आमतौर पर देखा गया कि ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर न लगा होने के कारण अनेक ऐसी दुर्घटनाएं हो जाती हैं, जिससे आम व्यक्ति को जान तक भी गंवानी पड़ती है। उन्होंने आम वाहन चालकों को भी यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देते हुए धुंध व कोहरे में वाहन की रफ्तार धीमी रखने आह्वान किया और कहा कि इन दिनों सड़क पर चलते समय अपना तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस मौके पर क्लॉथ मर्चेन्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मदान राजू, सचिव जगदीश मिड्ढ़ा, सोनू मदान, रामचन्द्र महाजनी, मोनू मदान, नीटू गुम्बर, टोनी गुप्ता व अन्य एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।