भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा

0
98

हनुमानगढ़। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जंक्शन हाउसिंग बोर्ड शिव कुटिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम में समस्त शहर वासियों को आमंत्रित करने के लिए श्री राम प्रभात फेरी मंडल के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल एवं निमंत्रण कार्ड बांटे और उक्त ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की आमजन से अपील की। श्री राम प्रभात फेरी मंडल के सदस्यों ने बताया कि 22 जनवरी को पूरे देश में दीपावली जैसा माहौल होगा और भगवान श्री राम लाल के घर वापसी के उपलक्ष में रविवार 07 जनवरी को दोपहर 12 बजे श्री राम प्रभात फेरी मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा पारंपरिक तरीके से निकली जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त शोभायात्रा हाउसिंग बोर्ड शिव कुटिया से शुरू होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होती हुई सियाराम चौक पर संपन्न होगी। उन्होंने समस्त शहर वासियों को उक्त शोभायात्रा में भाग लेकर एवं 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साक्षी बनकर स्वर्णिम इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।