पॉवर ऑफ पैडल्स साइकिलिंग ग्रुप ने पौधरोपण अभियान चलाया

0
140

हनुमानगढ़| जंक्शन पत्रकार कॉलोनी स्थित पत्रकार वाटिका में रविवार को पॉवर ऑफ पैडल्स साइकिलिंग ग्रुप द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। इससे पहले ग्रुप के सदस्यों ने सिविल लाइंस एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 25 किमी से अधिक साईकल चलाई। सभी ने अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने, जल बचाने सहित साईकल चलाकर पर्यावरण बचाने की अपील की। ग्रुप सदस्यों ने बताया कि साइकिलिंग क्लब द्वारा पौधरोपण अभियान की शुरुआत सबसे पहले सिविल लाइंस पत्रकार कॉलोनी स्थित पत्रकार वाटिका से की गई है। हाल ही में बने इस पार्क में सदस्यों ने नीम, बेलपत्र, आम, आंवला, शहतूत, शीशम, मोगरा, नागचंपा, गुलमोहर, पीपल, बरगद, जामुन, सहजन, अशोक, अंजीर, अर्जुनछाल आदि वैरायटी के 61 से अधिक पौधे लगाए।

पौधरोपण के बाद सदस्यों द्वारा योगा की क्लास भी लगाई गई। सभी ने साईकल चलाने के फायदों पर विचार करते हुए रोजमर्रा के छोटे मोटे कार्य साईकल से करने की शपथ ली। इस मौके पर डॉ. तीरथ कुमार शर्मा, हरजन्स सिंह, राकेश सहारण, अदरीश खान, पुष्पेंद्र सिंह, ओपी नांदेवाल, अमरीक सिद्धू, बिट्टू धालीवाल, योगेंद्र पाल, विवेक आर्य, राहुल, पंकज, विनायक शर्मा, हर्ष, रितिक, शुभम, आंनद सोनी, डॉ मनी विज, रितिक गोयल, लोकेश कटारिया, सोनू अमलानी, ओपी सैनी आदि मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।