भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन

0
113

हनुमानगढ़। चुनावी मोड पर बूथ पन्ना से लेकर राजस्थान भाजपा अब प्रकोष्ठों को भी सशक्त करने की कवायद में जुट गई है। भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जयपुर के इन्द्रलोक भवन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पकंज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष माघोराम चौधरी, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष राजू अग्रवाल थे। उक्त कार्यशाला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व संभाग प्रभारी खेमचंद तेजवानी ने संभाग का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी प्रवासियों को राजस्थान की माटी, संस्कृति व राष्ट्रवाद से जोड़ना है। प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि इस तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें पूरे देश से लगभग 250 से ज्यादा समन्वयक इस कार्यसमिति के सदस्यों एवं अर्न्तराष्ट्रीय प्रवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यशाला में प्रकोष्ठ की कार्य योजना व भूमिका सहित कई विषयों पर चार सत्र हुए। उद्घाटन सत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सशक्त भारत सशक्त भाजपा पर उद्बोधन दिया। दूसरे सत्र में संगठनात्मक विषय, जिसमें संगठन की भूमिका व कार्य पर फोकस रहा। तृतीय सत्र में आत्मनिर्भर भारत एवं प्रवासियों की सहभागिता पर तथा अंतिम व समापन सत्र में जी-20 व एक भारत श्रेष्ठ भारत का स्लाइड शो भी दिखाया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।