नव वर्ष पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया

0
103

हनुमानगढ़। जंक्शन की श्री करणी राजपूत धर्मशाला में नव वर्ष पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री करणी राजपूत धर्मशाला के अध्यक्ष भूप सिंह राठौड़ ने की। स्नेह मिलन समारोह की शुरुआत से पहले धर्मशाला में लाखों की लागत से बनने वाले हॉल की विधिवत पूजा अर्चना कर नीव रखी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अजय सिंह के डीआईजी पद पर पदोन्नत होने पर उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष भूप सिंह राठौड़ ने कहा कि समाज के लिए गौरव की बात है कि समाज के रतन जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत है और अब डीआईजी पद पर पदोन्नत हुए हैं। उन्होंने कहा कि डीआईजी डॉ अजय सिंह समाज के युवा वर्ग के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रेरणा स्त्रोत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉक्टर अजय सिंह ने समाज के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम हमारे कर्तव्य को दिन रात मेहनत कर पूरा करते हैं और जब शहर के लोग और समाज के लोग उसे प्रोत्साहित करते हैं तो गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मेरा उक्त नौकरी में यही मुख्य उद्देश्य रहा है कि युवा वर्ग जो नशे की ओर बढ़ता जा रहा है उस पर लगाम लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद युवा वर्ग में बढ़ रहे नशे पर लगाम लगाई गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय सिंह ने अपनी मेहनत के बल पर डीआईजी पद हासिल किया है। कार्यक्रम के अंत में समाज के सदस्यों द्वारा समाज रतन के सम्मान से डीआईजी डॉ अजय सिंह को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर एडवोकेट हेम सिंह खींची, बजरंग शेखावत, प्रदुमन सिंह परमार, प्रताप सिंह शेखावत, भंवर सिंह शेखावत, बहादुर सिंह शेखावत ,अनूप सिंह, करणी सिंह, राजवीर सिंह, भूप सिंह राठौड़, देशराज सिंह राठौड़, जसराज सिंह राठौड़, भंवर सिंह शेखावत, करणी माता मंदिर अध्यक्ष बहादुर सिंह शेखावत, अक्षय दान चारण, शिबू दान चारण, सुमेर दान चारण, राजू सिंह शेखावत, प्रवीण सिंह परमार, चरणजीत सिंह परमार, विजय सिंह चौहान ,डॉ ज्ञान सिंह शेखावत, करणी सिंह राठौड़, पदम सिंह राठौड़, भागीरथ सिंह शेखावत, डॉ एमपी सिंह शेखावत ,नत्थू सिंह पन्नीवाली, विजय सिंह पन्नीवाली, मदन सिंह नंद सिंह नरूका, भगत सिंह नरूका, लादू सिंह भाटी, राज सिंह नरूका ,अनूप सिंह राठौड़, रणछोड़ सिंह शेखावत, निरंजन सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह रोड़ावाली, गोपाल सिंह इंद्रपुरा, मोहन सिंह पन्नीवाली, जसवंत सिंह पन्नीवाली, गोविंद सिंह सहित अन्य समाज के सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।