युथ कांग्रेस की बैठक का आयोजन

0
95

संवाददाता शाहपुरा। शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा सोमवार को बाग़ के बालाजी मंदिर मे युथ कांग्रेस की बैठक का आयोजन रखा गया। जिसमे युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष द्वारा संघठन के विस्तार एवं सूचारु रूप से कार्य करने हेतु चर्चा की गई। साथ ही गत नवंबर मे यूथ कोंग्रेस जिलाध्यक्ष किशन चौधरी की अभिसंशा पर विधानसभा अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद कयामखानी द्वारा दी गई यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं शाहपुरा नगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर दोनो अध्यक्षो का माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर बधाई दी गई। शाहपुरा यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान वैष्णव एवं शाहपुरा युथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पोंड्रिंक को उपस्थित अथितियों ने बधाई दी।
इस अवसर पर युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आरिफ मोहम्मद कयामखानी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संदीप जीनगर, पूर्व विधानसभा प्रत्यक्षी एवं डी.एम.एफ.टी. सदस्य राजकुमार बैरवा, वरिष्ठ पार्षद एवं कार्यकारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश सेन, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुभाष व्यास, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता नरेन्द्र रेगर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओम प्रकाश जाट, यूथ कोंग्रेस जिला सचिव आनंद तिवाड़ी, कोंग्रेस ब्लॉक सचिव रौनक मंसूरी, दीपेंद्र सिंह सोलंकी, मोहित जैन, कालू गुर्जर, सोजीराम, भागचंद गुर्जर, बन्नालाल बैरवा, प्रज्ज्वल वैष्णव, सुभाष चौधरी, गोल्डी पाराशर सही अनेक कार्यकार्ता उपस्थित रहें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।