चीनी जनता में गुस्सा, सड़कों पर लगाए ‘आजादी’ के नारे, जानिए क्या है मामला?

लॉकडाउन का चीन के कारोबार पर लगातार असर हो रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन की GDP में 20% योगदान देने वाला क्षेत्र इस वक्त भी लॉकडाउन या सख्त पाबंदियों से गुजर रहा है।

1
504

चीन (China) की जनता सड़कों पर उतर आयी है और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस विरोध की कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां एकतरफ चीन में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये प्रदर्शन 25 नवंबर को शिंजियांग के एक अपार्टमेंट में लगी आग के बाद उग्र हो गए। दरअसल, जीरो कोविड पॉलिसी के तहत लगाए गए लॉकडाउन के चलते दमकलकर्मी वक्त रहते आग बुझाने यहां नहीं पहुंच पाए। जिससे 10 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की बात सामने आयी।

चीनी बोले-हम आजादी चाहते हैं
सोशल मीडिया पर विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सड़कों पर बैनर लेकर खड़े हैं। बैनर पर लिखा है- नीड ह्यूमन राइड, नीड फ्रीडम यानी हमें मानव अधिकार और आजादी चाहिए।

ये भी पढ़ें: श्रद्धा मर्डर केस में सबसे बड़ा खुलासा, जानें जंगल से मिले सबूतों पर क्या बोली फॉरेंसिक टीम

एक अन्य में वीडियो में लोगों को शी जिनपिंग से इस्तीफा मांगते सुना गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा- ‘स्टेप डाउन शी एंड कम्युनिस्ट पार्टी’। यानी शी और उनकी कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता से हट जाएं। हमें कोरोना टेस्ट की जरूरत नहीं है। हमें आजादी चाहिए। हमें डिक्टेटरशिप की बजाय डेमोक्रेसी चाहिए।

क्या है मामला-

चीन में कोरोना के मामले जैसे ही बढ़े तो सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंघाई के 25 मिलियन लोगों को इस साल की शुरुआत में दो महीने के लिए लॉकडाउन में रखा गया था। यही कारण है कि अब लोगों ने सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है।

शुक्रवार की रात, उरुमकी की सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नारा लगाया, “लॉकडाउन खत्म करो!” उल्लेखनीय है कि उरुमकी के चार मिलियन निवासियों में से कई देश के कुछ सबसे लंबे समय तक लॉकडाउन के अधीन रहे हैं। वहीं, बीजिंग में, 2,700 किलोमीटर (1,700 मील) दूर, लॉकडाउन के तहत कुछ निवासियों ने आंदोलन प्रतिबंधों को लेकर शनिवार को छोटे विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया और स्थानीय अधिकारियों के साथ उनका टकराव हुआ।

लगातार बढ़ रहा कोरोना
चीन में कोरोना लगातार चौथे दिन यानी 27 नवंबर को 40 हजार कोरोना के मामले सामने आए हैं। 24 नवंबर को 31,454 नए केस मिले थे। 26 अक्टूबर को 35,183 नए मामले सामने आए थे। चीन में अब एक्टिव केस का आंकड़ा 3 लाख के पार हो गया है।

ये भी पढ़ें: ISRO ने 9 Satellite ले जाने वाले PSLV-C54 को अतंरिक्ष में सफलतापूर्वक किया लॉन्च

कारोबार पर बड़ा असर
लॉकडाउन का चीन के कारोबार पर लगातार असर हो रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन की GDP में 20% योगदान देने वाला क्षेत्र इस वक्त भी लॉकडाउन या सख्त पाबंदियों से गुजर रहा है। उसके केंद्रीय बैंक भी अगले साल चीन की ग्रोथ को 4.3% से घटाकर 4% आंक रहे हैं। ग्रोथ घटने की सबसे बड़ी वजह मुख्य कारोबारी हब शंघाई में दो अप्रैल से लागू हुए दो महीने का लॉकडाउन भी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

Comments are closed.