जानिए धनतेरस का शुभदिन 22 या 23 अक्टूबर को, खरीदें ये चीजें दूर होगी आर्थिक तंगी

0
1302

धनतेरस (Dhanteras Kab Hai) कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है लेकिन इस बार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं त्रयोदशी तिथि की समाप्ति 23 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगी।

इस तिथि को ध्यान में रखते हुए ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का मानना है कि उदया तिथि की मान्यता के अनुसार धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाना ज्यादा उचित रहेगा। दरअसल 23 अक्टूबर को शाम तक प्रदोष काल है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस इस बार 23 अक्टूबर को मनाना ज्यादा अच्छा रहेगा।

धनतेरस के शुभ मुहूर्त-

प्रदोष काल- 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 45 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक

वृषभ काल- शाम 7 बजकर 01 मिनट से रात 8 बजकर 56 मिनट तक

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- 23 अक्टूबर, 2022 को शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक

ये भी पढ़ें: ये है सबसे सही समय धन लक्ष्मी को घर पर बुलाने का…

धनतेरस पर क्या खरीदें-

  1. धनतेरस के दिन श्रीयंत्र जरूर खरीदें। इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन चांदी और पीपल का सामान भी खरीदना शुभ होता है।
  2.  वहीं, धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का जिसपर गणेश लक्ष्मी बने होते हैं वो भी शुभ होता है। यह घर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
  3. चांदी का बर्तन खरीदना अच्छा माना जाता है क्योंकि इसका संबंध चंद्रमा से होता है जो जीवन में शीतलता लाएगा। इसके अलावा आप मिट्टी के और स्टील के बर्तन भी खरीद सकती हैं।
  4.  वहीं, एल्यूमिनियम का सामान खरीदने से बचना चाहिए इस दिन  क्योंकि इस धातु पर राहु का प्रभाव होता है, इसलिए धनतेरस के दिन इस वस्तु को खरीदने से बचें।
  5. धनतेरस के दिन लोहे की भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि इस पर शनि का प्रभाव होता है। इस दिन नुकीली चीजें, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार वस्तु खरीदने से बचना चाहिए. यह शुभ नहीं होता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।