आशा अग्रवाल को बनाया पीलीबंगा खंड अध्यक्ष

0
174

हनुमानगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारियों से संबंधित भारतीय मजदूर संघ की बैठक जिला मंत्री आत्माराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पीलीबंगा खंड की कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से आशा अग्रवाल को पीलीबंगा खंड का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों की मूल विभाग छोड़कर अन्य कामों में लगाई गई ड्यूटी का विरोध जताया गया। किसी के साथ साथ आंगनवाड़ी कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई और तय किया गया कि जल्द ही जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर आंगनबाड़ी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी। बैठक कोसुनीता चौधरी, दीपिका, रचना ,गीता रानी ,नंदू कुमारी, चरणजीत, लीलावती ,सरस्वती व अन्य सदस्यों ने संबोधित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।