दुनिया की पहली वर्टिकल सिटी बनाने जा रहा है सऊदी अरब, फिलहाल तस्वीरें ही उड़ा देगी आपके होश

ये वन बिल्डिंग सिटी होगी। इसकी चौड़ाई 200 मीटर (656 फीट) होगी, जबकि इसकी लंबाई 170 किलोमीटर होगी। इतना ही नहीं, यह सी लेवल से 500 मीटर (1,640 फीट ) ऊपर होगी।

0
908

सऊदी अरब (Saudi Arabia) दुनिया को ऐसी अद्भुद चीज देने वाला है जिसकी कल्पना केवल फिल्में ही कर सकती हैं। दरअसल, सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब दुनिया की पहली वर्टिकल सिटी बनाने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को ‘द लाइन’ नाम दिया गया है।

ये वन बिल्डिंग सिटी होगी। इसकी चौड़ाई 200 मीटर (656 फीट) होगी, जबकि इसकी लंबाई 170 किलोमीटर होगी। इतना ही नहीं, यह सी लेवल से 500 मीटर (1,640 फीट ) ऊपर होगी। और भी क्या होगा खास नीचे तस्वीरें देखकर खुद ही समझ जाइए।

वन बिल्डिंग सिटी कांच की बनी होगी। यानी शहर की बाहरी दीवारें कांच से बनाई जाएंगी। ये बिलकुल फिल्मों जैसा।
खास बात तो ये है कि ये सिटी पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी से संचालित होगी। मतलब, इस शहर में सप्लाई होने वाली बिजली सोलर एनर्जी, बायोमॉस और हाइड्रो पावर से पैदा होगी।
इस शहर में कारें नहीं होंगी, बल्कि हाई-स्पीड रेल सुविधा उपलब्ध होगी। यहां रहने वाले लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में सिर्फ 20 मिनट का ही समय लगेगा।
इस सिटी में ऑफिस, बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज, मनोरंजन के लिए पार्क भी होंगे। यहां घर भी एक के ऊपर एक बनाए जांएगे, बिलकुल फ्लैट्स की तरह कंस्ट्रक्शन होगा।
सऊदी अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना भविष्य का शहर बसाने की है। रिन्यूएबल एनर्जी की मदद से इसे पॉल्यूशन से बचाया जा सकेगा।
इसे बनाने में करीब 500 बिलियन डॉलर्स यानी 39.98 लाख करोड़ रुपए की लागत आएगी। यहां पर करीब 90 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें: क्या भारत में मंकीपॉक्स समलैंगिक शारीरिक सबंधों से फैल रहा है? जानें ऐसे ही कई VIRAL सवालों का सच

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं