भारत में मंकीपॉक्स की दस्तक, उत्तरप्रदेश में मिला पहला केस, जानें क्या है इस वायरस के लक्षण

0
417

गाजियाबाद में 7 साल की बच्ची में मंकीपॉक्स (monkeypox) के लक्षण सामने आए है। सैंपल जांच के लिए पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (NIV) लैब में भेजे गए हैं, जहां से 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट आएगी। डॉक्टरों ने बच्ची को होम आइसोलेशन में रखने की हिदायत दी है। उसके शरीर में दिख रहे ये लक्षण किसी अन्य बीमारी के भी हो सकते हैं। हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि इस बीमारी से डरे नहीं बस सावधानी बरतें।

बताया जा रहा है कि यह बच्ची खुजली से परेशान थी और इसके शरीर पर रैशेज भी पड़ रहे थे। उस बच्ची को स्वास्थ्य संबंधी कोई दूसरी समस्या नहीं है। न ही वह और न उसके कोई करीबी रिश्तेदार पिछले एक महीने के दौरान विदेश यात्रा पर गए हैं।

क्या है मंकीपॉक्स?
मंकीपॉक्स एक ऑर्थोपॉक्स वायरस है, जिसमें चेचक (स्मॉल पॉक्स) जैसे लक्षण होते हैं। हालांकि यह चेचक से कम गंभीर है। यह पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। इंसानों में पहली बार यह मामला 1970 में आया था।

क्या है लक्षण-
मंकीपॉक्स के लक्षण दो से चार हफ्तों में नजर आते हैं। यह बीमारी कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए ज्यादा खतरनाक है। खासकर गर्भवती, बुजुर्ग, बच्चों और कमजोर इम्यून सिस्टम वालों को प्रभावित करती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।