शहर की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर श्री राम चरित्र मानस पाठ का समापन

0
223

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित बाबा रामदेव मंदिर हनुमानगढ़ जंक्शन में श्री जय हनुमान रामायण मंडल श्री बालाजी सेवा दल एवं श्री कृष्ण गोसेवा सुंदरकांड मंडल द्वारा शहर की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर संगीत में श्री राम चरित्र मानस पाठ का समापन हुआ। सुबह 11ः15 बजे श्रीराम चरित्र मानस पाठ के भोग के पश्चात विशाल भण्डारा लगाया गया। श्रीराम चरित्र मानस पाठ के दौरान वक्ताओ ने कहा कि श्री रामचरित मानस साक्षात भगवान का सुंदर स्वरूप है। रामायण ही एक ऐसा ग्रंथ है जो जीव को जीने की कला सिखाता है। इसके पठन, श्रवण करने से जीव के सभी मनोरथ सफल हो जाते हैं। बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी साहिल मेहरा ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा शहर की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर उक्त पाठ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि श्रीराम चरित्र मानस पाठ के चौपाईया व्यक्ति को हर संकट से उभार सकती है। श्रीरामचरित्र मानस पाठ के भोग के पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने हलवा, खीर, पूरी, छोले का प्रसाद ग्रहण किया। उक्त आयोजन में राजू बंसल ,जिम्मी नारंग ,अनुज शर्मा ,संजीव शर्मा, विनोद भाटी , नरेन्द्र चिंटू ,मनोज मितल , गौरव शर्मा ,अमित शर्मा ,प्रवीण सिंह परमार का विशेष सहयोग रहा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।