कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक हालातों से बीआरओ को कराया रुबरु

0
124

संवाददाता शाहपुरा। शाहपुरा में कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से नियुक्त किए गए बीआरओ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजस्थान विश्वविद्यालय व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव पूजा वर्मा ने धरती देवरा प्रांगण में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अपनी भावनाओं से अवगत करवाया गया।
कांग्रेस संगठन में चुनाव का माहौल गर्म है। शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस के बीआरओ पूजा वर्मा ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ,पीसीसी सदस्य के लिए करीब एक दर्जन सक्रिय सदस्यों ने बीआरओ के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की।रायशुमारी के बाद बीआरओ वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर तथ्यों पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही नाम आगे बढ़ाने का कहा। साथ ही विषम परिस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, कांग्रेस नेता संदीप जीनगर, राजकुमार बैरवा, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, पार्षद हमीद खां, रमेश सेन मुबारिक हुसैन, पप्पू भारद्वाज, केदार जाट, पंचायत समिति सदस्य सूरज करण जाट, ने अपनी रामशुमारी रखी। बी आर ओ ने सभी की बाते एक साथ व अलग अलग सुनी। इस दौरान जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, दूर्गा बैरवा, किशन गोधारा, जेपी जाट, अजय मेहता, पार्षद सद्दीक पठान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।