रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा, गली गली गुजा राम नाम

0
85

हनुमानगढ़। श्रीराम प्रभात फेरी मण्डल द्वारा रविवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा प्रात 5 बजे शिव कुटिया से आरम्भ हुई जिसमें सबसे आगे डीजे की धुन पर जय श्री राम जय श्रीराम के जयकारों पर झुमती महिलाएं व पुरूष झुमते नजर आये। सुबह सुबह खुंजा व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी राम रंग में रंगी नजर आई।  प्रभात फेरी का जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा जिस हिस्से से भी गुजरी, वहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। घंटों तक चली उक्त यात्रा भगवान श्रीराम और माता शक्ति के जयघोष से गूंजती रही। शोभायात्रा में महिलाएं भजन गाते हुए चल रही थीं। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।