राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण

0
226

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। सोहनलाल भूरालाल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंड गेट में पौधारोपण किया। कंपनी के संचालक अमन बघेरवाल ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर मालयार्पण किया। प्रधानाध्यापक देवीलाल बैरवा, वन विभाग अधिकारी थानमल परिहार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उप प्रधानाचार्य अनील बघेरवाल, बागवान वन विभाग गोपाल माली, सामाजिक कार्यकर्ता जयंत जीनगर सुधा पारीक, वर्षा व्यास, आयुषी सोनी, देवेन्द्र बघेरवाल, हेमराज प्रजापत, प्रदीप सिंह राठौड़, मौजूद रहे।
संचालक अमन बघेरवाल ने बताया की बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिग और पर्यावरण अंसतुलन को देखते हुए वृष लगाना अति आवश्यक है। कम्पनी द्वारा यह भी बताया गया कि रासायनिक खाद तथा किटनाशाको के उपयोग से जमीन की उर्वरा शक्ति खतम होती हैं तथा अनेक बीमारियां होती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद तैयार करके जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।