कडाके की सर्द रातें गुजरी, भीलवाड़ा में आखिर कब शुरू होगें अस्थाई रेन बसेरे

0
363

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। प्रदेश सहित जिलेभर मे कडाके की सर्द रातें गुजर चुकी है तो तापमान मे भी गिरावट के बढते प्रकोप से जहाँ आम जनजीवन पुरी तरह प्रभावित रहा, साथ ही दिनचर्या मे भी खासा असर देखने को मिला।बावजूद इसके जिला प्रशासन के दिशा निर्देश से निर्धन एवं बेसहारा व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए की जाने वाली अस्थाई रेन बसेरे की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई नगर विकास न्यास द्वारा शीत प्रकोप से निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष आर के काॅलोनी स्थित सत्यम काॅम्प्लेक्स मे अस्थाई रेन बसेरा आरंभ किया जाता है किंतु बडे अधिकारियो का अभी तक इस ओर ध्यान ही नही दिया जा रहा जिससे जरूरतमंद व्यक्तियों को अस्थाई रेन बसेरे की सुविधाए नही मिल पा रही है। नगर विकास न्यास के अधिकारी संजय माथुर से संपर्क कर जब इस बारे मे बात की गई तो उन्होने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि इस बार अभी तक हमारे द्वारा सत्यम काॅम्प्लेक्स मे ऐसी कोई व्यवस्था नही दी गई है और इस व्यवस्था को बनाने मे हम बहुत अधिक लेट हो चुके है किंतु आगामी पाॅच सात दिन मे हम अस्थाई रूप बसेरा आरंभ कर देंगे । सत्यम काॅम्प्लेक्स मे दी जाने वाली अस्थाई रेन बसेरा की व्यवस्था जानने के लिए जब स्थानीय निवासियों का जाना हुआ तो उन्होने बताया कि सत्यम काॅम्प्लेक्स के प्रथम तल पर निर्मित जिस हाॅल मे यह व्यवस्था दी जाती है उसकी लाईट रात भर जली रहती है लेकिन हाॅल के बाहर ताला लटका रहता है। जिसके कारण असहाय निर्धन लोग मजबूरन जमीन पर ही सो कर सर्द रात बिताते दिखाई देते है। नगर विकास न्यास के अधिकारियो की इस अनदेखी के कारण आमजन मे अब यही चर्चा का विषय है कि आधी सर्दी निकल जाने के बाद आखिर कब होगी अस्थाई रेन बसेरे की शुरूआत।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।