नगरकीर्तन का किया भव्य स्वागत

0
230

हनुमानगढ़। जंक्शन के सुरेशिया स्थिति गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब मे श्री गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के तहत नगर कीर्तन निकाला गया। नगरकीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में गुरूद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गाे से होता हुआ सायं गुरूद्वारा साहिब में समपन्न हुआ। नगरकीर्तन का 100 फुट रोड़ पर विजय मिष्ठान भण्डार के पास नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल, पार्षद निरंजन नायक, पार्षद रमजान खान द्वारा पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए बादाम व केसर के दुध का विशाल भण्डारा लगाया गया जिसें श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति के मुख्यसेवादार ने बताया कि गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के तहत श्री अखंड पाठ साहिब का भोग 9 जनवरी को पड़ेगा। इस मौके पर पार्षद विकास रांगेरा, पार्षद जगदीप सिंह विक्की, मलकीत सिंह, विजयपाल रेवाड़, कुलबीर सिंह, रतीराम सहारण, दिलीप मास्टर, सवाली खान, कृष्ण हलवाई ,पार्षद पार्षद पति निरंजन नायक, रघुवीर पंडित, बलदेव सिंह, उधम सिंह, अशोक रेवाड़, राजा सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, निशांत शर्मा, सुनील मेघवाल, अम्बेडकर नवयुवक संघ के तहसील अध्यक्ष सुमेर सिंह व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।