जिला गौशाला विकास समिति की बैठक समपन्न, दानदाताओं का किया सम्मान

0
206

हनुमानगढ़। जिला गौशाला विकास समिति के दो वर्ष पूर्ण होने पर समिति की बैठक टाउन कामधेनु भवन में आयोजित की गई। बैठक में भामाशाहों, दानदाताओं, पूर्व अध्यक्ष कृष्णचंद पारीक व राजस्थान गौसेवा समिति में इन्द्र हिसारिया को कोषाध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत को सहसंगठन मंत्री बनने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में पूरे जिले भर से समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में वर्तमान जिलाध्यक्ष अभयपाल ऐचरा का कार्यकाल 31 मार्च 2022 तक सहमति से बढाया गया व आगामी चुनाव प्रक्रिया अप्रैल माह में करने पर सहमति बनी। बैठक में दानदाताओं के साथ साथ पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णचंद पारीक का सम्मान उनके पुत्र विनोद पारीक व पूर्व कोषाध्यक्ष कश्मीरीलाल मिढढ़ा का स्मृति चिन्ह उनके परिजन को दिया गया। कार्यक्रम में संरक्षक मण्डल सदस्य इन्द्र हिसारिया, शिवरतन खडगावत, जिला कार्यकारणी अध्यक्ष अभ्यपाल ऐचरा, उपाध्यक्ष भागीरथ सिहाग, उपाध्यक्ष अजय कुमार गर्ग, सचिव विजय रौता, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, संगठन सचिव महेश शर्मा, संगरिया तहसील अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा, हनुमानगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोहर लाल बंसल, भादरा तहसील अध्यक्ष जयवीर सरेवा, टिब्बी तहसील अध्यक्ष रविन्द्र रिणवां, सोहनलाल गोदारा, नोहर तहसील अध्यक्ष दयाराम, रावतसर तहसील अध्यक्ष जयचंद चनोरिया, पीलीबंगा तहसील अध्यक्ष कृष्ण राव व अन्य गौशाला के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष अभयपाल ऐचरा ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।