कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री ने किसान की जीत की बधाई एकता का दिलाया संकल्प।

0
158

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। पूर्व राज्यमंत्री ,  कांग्रेस नेता और भारतीय किसान यूनियन के राजस्थान प्रदेश इकाई उपाध्यक्ष गोपाल केसावत मेवाड़  के नेतृत्व में शुक्रवार को भरतपुर में किसान एकता रैली निकाली गई। इसमें सर्व समाज के किसानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पूर्व राज्यमंत्री केसावत के नेतृत्व में कुम्हेरगेट से मुख्य बाजार तक रैली निकाली गई। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों पर जीत की दी बधाई। भरतपुर में पूर्व मंत्री व  भारतीय किसान यूनियन के राजस्थान प्रदेश इकाई उपाध्यक्ष गोपाल केसावत मेवाड़ के नेतृत्व में निकाली गई रैली में किसान आंदोलन से जुड़े कई नेता मौजूद रहे। इनमें  डॉ. नरेन्द्र सिंह चौधरी , बाल किसान अगंद सिंह चौधरी,  बाबा पृथ्वी सिंह , तेजपाल सिंह अन्य किसान नेता मौजूद रहे। कुम्हेरगेट से किसान विजय यात्रा प्रारंभ होकर जनसभा सारस चौराहे पर पहुंची, यहां  विशाल जनसभा को को केसावत समेत कई नेताओं ने संबोधित किया । केसावत ने भरतपुर संभाग के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों को देशभर के किसानों ने दो साल तक गांधीवादी नीतियों और शांतिप्रिय ढंग से विरोध किया। भारतीय इतिहास में अब तक के बड़े आंदोलनों में यह भी एक ऐसा मील का पत्थर साबित हुआ कि केंद्र सरकार को अपनी किसान विरोधी नीतियां वापस लेनी ही पड़ीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।