108 एंबुलेंस की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की

0
154

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद पर नवीन 108 एंबुलेंस पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला के सानिध्य में नगर वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 108 एंबुलेंस का विधि विधान अनुसार पूजा अर्चना कर जनसेवा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद को समर्पित। विधायक सांखला ने कहा कि सीएचसी आसींद पर पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से 108 एंबुलेंस खराब होने से मरीजों को समय पर 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही थी जिसके कारण मरीजों को समय पर जिला चिकित्सालय पर उप उपचार उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। कितनी ही बार 108 एंबुलेंस की सुविधा समय पर नहीं मिलने से मरीजों को मृत्यु तक हो जाती थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधानसभा के बजट सत्र में 108 एंबुलेंस संचालित करने की मांग को विधायक सांखला ने विधानसभा के पटल पर रखा जो मांग आज पूरी हुई है 108 एंबुलेंस आने से चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार होगा तथा डॉक्टर वी के गोयल ने कहा कि 108 एंबुलेंस 24 घंटे जनता हित के लिए तत्पर रहेगी। पालिका अध्यक्ष देवीलाल साहू ने बताया कि 108 एंबुलेंस की विधि विधान से पूजा अर्चना कर 108 एंबुलेंस स्टाफ का माला साफा पहनाकर मान सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, नगर पालिका पार्षद सत्येंद्र सिंह चौहान अनिल सिंह तँवर कालूराम गुर्जर संजय सेन भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण छिपा फौजमल गुर्जर गोपाल सिंह चुंडावत, पवन कुमार मुंगड, जगदीश चौहान शिवराज अरोड़ा शिवपाल जीनगर ऋतुराज सिंह सिसोदिया महावीर साहू, प्रहलादराय शर्मा, श्री राम गुर्जर संदीप टेलर शेर सिंह तँवर कैलाश चंद्र शर्मा रमेश चंद्र ट्रेलर आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।