किसान को मिली जीत देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी

0
246

-किसानों का घर वापसी पर किया पुष्पवर्षा कर स्वागत
हनुमानगढ़। 
केंद्र सरकार की ओर से तीनों कृषि कानून वापस लेने के बाद किसान आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई थी। हर जगह से किसान अब घरों को लौट रहे हैं। जंक्शन निवासी जगदीप सिंह अपने साथी निशांत सिंह, नवदीप बुट्टर अपने घर पहुंचे जहां शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया व साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करने वाले उनके माता पिता का भी माला पहनाकर अभिनंदन किया। जगदीप सिंह के पिता गुरलाभ सिंह ने बताया कि जगदीप पूरे 1 साल 13 दिन बाद घर लौटा है। उन्होने बताया कि बेटे से दूर रहने का  और उसकी सलामती का हर समय वाहेगुरू से अरदास की थी और अब तीनो काले कानून वापस होने पर बेटे से एक साल की दूरी का कोई गम नही रहा। उन्होने कहा कि बेटा जग जीतकर वापिस घर लौटा है। किसान जगदीप सिंह ने बताया कि वह खालसा एड़ ग्रुप से जुड़ा है जिसे अध्यक्ष रवि सिंह खालसा इण्लैण्ड व एशिया इंचार्ज अमरप्रीत सिंह है। उन्होने बताया कि खालसा एड़ द्वारा पूरे एक साल तक किसानों की हर जरूरत की चीज जिसमें गर्म पानी, नैपकिन, अनाज, गुड़, सब्जियां, मेडिकल सहित हर सुविधा उपलब्ध करवाई है। और खालसा एड़ के सभी सदस्यों बुजुर्गाे की किसानों की पूरे एक साल तक सेवा की। उन्होने बताया कि किसान के जत्थों को रवाना कर वह कल टिक्करी बॉर्डर व सिधू बॉर्डर से रवाना हुए थे। मंगलवार को किसानों के घर वापिस पर गुरू की बक्शीश सरोपा देकर व पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें फूलों का हार पहनाया तथा लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाते हुए आंदोलन में मिली जीत की बधाई दी। वक्ताओं ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर अपने हक के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने यह साबित कर दिया है कि अगर संगठन मजबूत होता है तो कोई भी ताकत उसे नहीं हरा सकती। किसान आंदोलन को सफल बनाने में सभी किसान मोर्चा व किसानों तथा हर वर्ग के लोगों के सहयोग की जीत है। उन्होंने कहा कि किसान को मिली जीत देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। किसान आंदोलन की ऐतिहासिक सफलता लेकर एक साल बाद किसान भाई अपने घर और खेतों में लौटेंगे। उन्होने कहा कि देश के किसानों ने पूरे देश को सिखा दिया कि सच्चाई और ईमानदारी से शुरू की गई हक की लड़ाई अपने मुकाम तक जरूर पहुंचती है। किसानों ने केंद्र सरकार को बता दिया है कि वह कोई भी कानून जबरन जनता पर थोपा नहीं जा सकता। इस मौके पर पार्षद गुरदीप सिंह बराड़ बब्बी, अवतार सिंह बराड़, जगसीर सिंह बब्बला, जगदीप सिंह विक्की, गुरलाभ सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमेज सिंह, प्यारेलाल बंसल, दर्शन सिंह धालीवाल, बलदेव सिंह, लखवीर सिंह मान, मेजर सिंह व अन्य गणमान्य नागरीक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।