प्रभातफेरी: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर प्रभात फेरी निकाली

0
311

हनुमानगढ़। श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के शहीदी पर्व पर उनको समर्पित प्रभात फेरियों का शुक्रवार को समापन हो गया। यह प्रभात फेरियां 01 दिसम्बर से प्रारंभ हुई थीं। शुक्रवार को सुबह 5ः30 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर हनुमानगढ़ जंक्शन से प्रभात फेरी निकाली गई। इसका जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में प्रभात फेरी का स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं को जलपान कराया। मुख्य सेवादार अजीत सिंह लेघा ने बताया कि दिल्ली चांदनी चौक किस तरह मुगल जालिम औरंगजेब ने फतवा जारी कर श्री गुरुतेग बहादुर व उनके अनुयाई सतीदास, मतिदास, मोतीराम मेहरा को इस्लाम धर्म न कबूल करने पर निर्दयता पूर्वक यातनाएं देकर शहीद किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उन्हें आदर्श मान अपने धर्म पर अड़िग रहना चाहिए। चाहे लाखों यातनाएं सहनी पड़े पर धर्म का त्याग नहीं करना। किसी भी लालच या प्रलोभन को ठुकरा दो, अपने धर्म पर पूरी आस्था बनाए रखो। प्रभातफेरी में बच्चे, युवाओं व बड़े बजुर्गों सहित मातृ शक्ति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। गुरूद्वारा प्रबंध समिति के उपप्रधान दर्शन सिंह धालीवाल ने बताया कि गुरूद्वारा श्रीगुरू तेग बहादुर साहिब हनुमानगढ़ जंक्शन से श्रीगुरू तेग बहादुर साहिब जी पातशाही 9वीं के शहीदी दिहाड़े के उपलब्ध में शनिवार को विशाल नगरकीर्तन शहर में निकाला जायेगा व रविवार को श्रीअखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले जायेगे। जिसके पश्चात विशाल समागम होगा जिसमें संत कथा वाचक बाबा आत्मा सिंह ममेरा वाले, ढाडी जत्था भाई जसविन्द्र सिंह अब्बुल खुराना, भाई जसवीर सिंह हजूरी जत्था, हजूरी रागी जत्था भाई बलविन्द्र सिंह, रागी जत्था भाई गुरदीप सिंह सोहल गुरू की वाणी से संगतों को निहाल करेगे। सभापति हरनेक सिंह मान, सरदार महेन्द्र सिंह संधू, जलंधर सिंह, दर्शन सिंह, जगदीश भुल्लर, यादवेन्द्र सिंह मान, गुरविन्द्र सिंह रमणा सहित अन्य सेवादारों मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।