कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का जन आंदोलन 9 दिसंबर को

0
209

गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर; अब चेताने का समय : डॉ. रामप्रताप
जन आक्रोश रैली में पहुंचकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें : बलवीर बिश्नोई

हनुमानगढ़। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा 9 दिसम्बर को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर जिला जन आक्रोश रैली निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। उक्त जिला आंदोलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हनुमानगढ़ टाऊन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष बलबीर बिश्नोई, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, नगरमण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी व पवन श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरसिंह राठौड़, आदि ने महापुरूषों के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया।  बैठक में 9 दिसम्बर को प्रस्तावित जिला आंदोलन पर चर्चा करते हुए सरकार के खिलाफ मुखर होने को लेकर रणनीति बनाई गई।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग के साथ छल किया है। राज्य में आए दिन बिजली की दरें बढ़ाई जा रही है, अपराध का ग्राफ देश में सबसे अधिक है, थानों में बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में खुलेआम सरकार के नुमाईंदे ही धांधली कर रहे है। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह इतिहास में पहली बार है कि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के सभी विभागों को सार्वजनिक कार्यक्रम में भ्रष्ट बता रहे है लेकिन कार्यवाही के नाम पर चुप्पी साध जाते है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार कितने ऊंचे स्तर पर पहुंच चुका है। कांग्रेस सरकार को चेताने के लिए अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। इसी कड़ी में आगामी 9 दिसम्बर को भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की शुरूआत करेंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।