भाजपा युवा मोर्चा ने किया डॉ. मिथिलेश गौतम का स्वागत

0
243

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा शाहपुरा द्वारा आज डाक बंगला में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के सदस्य एवं पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डॉ.मिथिलेश जी गौतम का शाहपुरा पधारने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साफा बंधवा कर माला पहनाकर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया डॉ. गौतम मिथलेश ने पार्टी के संगठन के बारे में जानकारी दी और कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीड की हड्डी है इस दौरान पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अरविंद सेन, नगर मंडल उपाध्यक्ष लादूराम खटीक, महामंत्री कमल सोनी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जितेंद्र सेन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज सिंह, मुन्नी राम जाट, सिद्धांत चौधरी, अमित वैष्णव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।