भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त नगरमण्डल अध्यक्षों का स्वागत

0
261
हनुमानगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुरुवार को जंक्शन में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई सहित पार्टी के अन्य नेताओं व पदाधिकारियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाउन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक खिच्ची व जंक्शन के साहिल खुंगर को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति अनुसार कार्य कर अधिकाधिक युवाओं को पार्टी से जोडऩे की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि युवा मोर्चा में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक खिच्ची ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, भाजपा नेता अमित सहू व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुशील जोशी का आभार जताते हुए वे पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्व पार्षद कविन्द्र सिंह, भाजपा नेता अमित सहू, जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती,   मोहन सैन, कविंद्र सिंह शेखावत, शराफत अली नानू, प्रदीप ऐरी, नितिन बंसल, जीतू कंदोई, बिशन खिच्ची, ताराचंद प्रधान ,अरविन्द सिधु , प्रदीप जुदानी ,सुभाष पटवारी ,सुनील खींची, लीलाधर सोनी, नितिन बजाज,सरवन महेश्वरी,विनोद वर्मा, गुरचरण सिंह, अनिल यादव, सुभाष पटवारी, मदन खुंगर, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।