राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू जनजाति महासभा की राष्ट्रीय बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष धाकड़ हुए सम्मानित

0
335

संवाददाता भीलवाड़ा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश प्रजापत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकङ ने राजस्थान की विमुक्त घुमंतू जातियों के जनकल्याण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना को लेकर सम्मानित किया तथा उत्तरप्रदेश के मीडिया व राष्ट्रीय संरक्षक संजय विनायक जोशी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाल सिंह नायक को लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिड़ला को 5 सुत्री माँगो के विवरण से भी अवगत कराया राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू जनजाति महासभा की राष्ट्रीय बैठक फैजाबाद उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई जिसमें अध्यक्षता श्री पाल सिंह जी नायक, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री विमुक्त घुमंतू जाति के राष्ट्रीय संरक्षक संजय विनायक जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के ओम प्रकाश नायक तथा उत्तर प्रदेश भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा यादव, घुमंतू जाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबू सिंह कडेल, राष्ट्रीय सचिव नारायण भाऊ चव्हाण, राष्ट्रीय युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर चव्हाण आदि कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भाग लिया राष्ट्रीय बैठक में शिक्षा , राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय , आर्थिक उन्नयन आदि विषय पर चिंतन किया गया ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।