सेवानिवृत कर्मचारी अनुभव की खान, इनका सम्मान आवश्यक – जिला कलक्टर

0
155

-राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन पर 65 सेवानिवृत मंत्रालयिक कर्मचारियों का किया सम्मान
हनुमानगढ़।
 राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ इकाई हनुमानगढ़ का दीपावली पर्व स्नेह मिलन समारोह रविवार को समारोहपूर्वक समपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया, उपखण्ड अधिकारी संगरिया रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी टिब्बी मांगीलाल, उपखण्ड अधिकारी पीलीबंगा रणजीत कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विशाल बिश्नोई ने की। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ द्वारा जिले में सेवानिवृत हो चुके 65 राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल उढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिड़ेल ने कर्मचारी संघ द्वारा स्नेह मिलन पर की गई अनुठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान करना उतना ही जरूरी है जितना हम हमारी कर्मभूमि का करते है। उन्होने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी अनुभव की खान होते है हम इनसे राजकीय सेवा में बेहतर काम काज का तरीका सीख सकते है क्योकि अनुभव सबसे बड़ी चीज है। उन्होने कर्मचारियों को सामाजिक कार्यो में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया और ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करते हुए प्रशासनिक तंत्र को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विशाल बिश्नोई ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों को साथ लेकर चलना और समय समय पर उनके अनुभवों का लाभ लेकर समाज को लाभ पहुचाने का कार्य संघ द्वारा किया जा रहा है। संघ द्वारा भविष्य में एक सेमीनार का आयोजन कर सेमीनार के माध्यम से कर्मचारियों व सेवानिवृत कर्मचारियों का संवाद कार्यक्रम भी रखा जायेगा जिससे वर्तमान समय पर कार्य करने में आ रही समस्याओं का अनुभवी कर्मचारियों के अनुभव से हल करवाने में प्रयास किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष विशाल बिश्नोई व संरक्षक राजवीर कड़वासरा ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारणी के उपाध्यक्ष शौकीन खां, सचिव संजय शर्मा, कोषााध्यक्ष बलजिन्द्र पाल, महामंत्री नरेश सारस्वत, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र डोगीवाल व समस्त तहसील ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे। मंच संचालन बलवीर सिंह ने किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।