मेवाड़ के प्रसिद्ध जन जन की आस्था का केन्द्र शक्तिपीठ मां चामुंडा माता का मंदिर

0
381

संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र के भीमनगर शक्तिपीठ मां चामुंडा माता शाहपुरा तहसील मे स्थित भीमनगर में स्थित चमत्कारिक मां चामुंडा माता मंदिर हजारों लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है।तहसील से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐतिहासिक महत्व से यह गांव बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। पूरे साल यहां बडी संख्या में भक्त श्रृद्धालु आते है, ऐसी मान्यता है कि नवरात्र के दिनों में मां चामुंडा माता के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी हो जाती है।मां चामुंडा मंदिर की देवी की चमत्कारी प्रतिमा में आस्था रखने के कारण ये मंदिर जन जन की आस्था का केन्द्र बन रहा है माता के इस मंदिर पर वैसे तो साल भर भक्तजन मनौतियां मनाने आते रहते है और मनवांछित फल पाते हैं। नवरात्रों के अवसर पर यहाँ भक्तजनों की संख्या काफी बढ़ जाती है। आस पास के क्षेत्र सहित काफी दूर दूर से भक्त यहां अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आते है। मनोकामना पूरी होने पर लोग यहां जागरण, सवामणी कर माता रानी के भोग लगाते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।