आध्यात्मिक सुख पाने के लिए जाप आवश्यक है- साध्वी डॉ चंद्रप्रभा

0
113

संवाददाता भीलवाड़ा। भौतिक सुख के साथ-साथ आध्यात्मिक सुख पाने के लिए जाप आवश्यक है। जाप करने से पूरा आभामंडल पवित्र हो जाता है। अधिष्ठाय देव जागृत हो जाते है। उक्त विचार नवरात्रि के दूसरे दिन महावीर भवन में तपाचार्य साध्वी जयमाला की सुशिष्या साध्वी डॉ चंद्रप्रभा ने जैन विधि के अनुसार चल रहे नवग्रह अनुष्ठान के दौरान व्यक्त किये।
साध्वी ने कहा कि नवरात्रि में सभी देव जागृत रहने से जाप में अपार शक्ति निहित हो जाती है। एक घंटे के इस जाप में काफी श्रावक – श्राविकाएं उपस्थित थी जिन्होंने पूरे मनोयोग से शुद्धभाव से जाप कर देश एवं घर परिवार में सुख शांति की कामना की। साध्वी आनन्दप्रभा ने कहा कि जैसी जिसकी भावना होती है उसी के अनुरूप उसके कार्य होते है। अपनी सोच को सदैव सकारात्मक रखते हुए नकारात्मक विचारों को अपने मन मे स्थान नही देवे। व्यक्ति की वाणी मधुर होनी चाहिए, क्रोधित स्वभाव के व्यक्ति के पास कोई भी सख्स जाना नही चाहता है। साध्वी ने उपस्थित श्रावको से कहा कि वह नवरात्रि के दौरान अधिक से अधिक तप व जाप करे ताकि कर्मो की निर्जरा हो सके।नव ग्रह अनुष्ठान के दौरान साध्वी चंदनबाला, साध्वी विनितरूप प्रज्ञा भी उपस्थित थी। संघ के मंत्री देवीलाल पीपाड़ा ने जाप के महत्व पर प्रकाश डाला। बाहर से आने वाले श्री संघो का स्थानीय संघ ने स्वागत किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।