दुर्गा पुजा महोत्सव का आगाज, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

0
252

हनुमानगढ़। नवरात्रों को लेकर धर्मनगरी के मंदिर सज चुके हैं। गुरुवार को धूमधाम से नवरात्र महोत्सव शुरू होगा। श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा 16वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा को पार्षद अर्चित अग्रवाल, बहादुर सिंह चौहान, पार्षद बहरू ठाकुर, कमल ठाकुर, अमरजीत चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा मिथिला कॉलोनी सामुदायिक भवन से रवाना होकर शहर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई पूजा स्थल पर सम्पन्न हुई। समिति अध्यक्ष श्यामदास ने बताया कि महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रथम नवरात्रे को घट स्थापना के साथ महोत्सव का आगाज होगा। उन्होने बताया कि समिति द्वारा पिछले 16 वर्षो से शहर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर उक्त महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। उक्त आयोजन के लिये शहरवासियों में हर वर्ष भारी उत्साह रहता है। बुधवार को शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों पर झूमती नजर आई। इस मौके पर श्यामदास, प्रमोद यादव, दिलखुश मंडल, अशोक गौतम, मुरारी शास्त्री, देवकी नंदन चौधरी, रिंकू मिश्रा, बलदेव दास, बलविन्द्र दास, कमलेश यादव व अन्य समिति सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।