हाल-ए-जहाजपुर:प्रशासन शहर के नहीं केवल गांव के संग अभियान

0
266

संवाददाता भीलवाड़ा। जहाजपुर नगर पालिका क्षेत्र के आमजन को 2 अक्टूबर से सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का लाभ मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। राजनीति के दो पाटों के बीच फंसे पालिका मे सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान केवल खानापूर्ति साबित होता दिखाई दे रहा है।वही सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान का फ़ायदा गांवों ज़्यादा देखने को मिल रहा है। आज उलेला ग्राम पंचायत में हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में कई ग्रामीणों को फायदा पहुंचा है।
उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर में 5 वर्षों से राजस्व रिकोर्ड में नाम लखमा राम से लक्ष्मी चंद संशोधित कराने के लिए काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन अभियान में यह संभव हो सका। वैसे ही 3 वर्षों नहीं बना विकलांगता प्रमाण पत्र शिविर में बना। ऐसा ही मामला आया जिसमें आवेदक के दादाजी के नाम को मृत्यु प्रमाण पत्र में संशोधित कर राहत प्रदान की गई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।